मुझे बांसुरी के कान्हा, सातों ही सुर तू दे दे,
(O Flute-playing Kanha, grant me all seven musical notes.)
तेरी महिमा दिल से गाऊँ, मुझे ऐसा वर तू दे दे,
(Bless me so I may sing your glory with all my heart.)
जी चाहे मैं भी तुझसे, गीता का सार जानूँ,
(My heart desires to understand the essence of the Gita from you.)
तेरी करुणा मुझ पर बरसे, तेरा ही नाम जापूँ।
(May your mercy shower upon me, may I chant only your name.)
जहाँ हो तेरा बसेरा, मुझे ऐसा घर तू दे दे,
(Grant me a home where your presence resides.)
मुझे बांसुरी के कान्हा, सातों ही सुर तू दे दे…
(O Flute-playing Kanha, grant me all seven musical notes…)
मेरे मुख से हर समय ही, बस हरि नाम निकले,
(May your divine name always emerge from my lips.)
तेरे सुर से सुर मिलाऊँ, तेरा ही नाम निकले।
(May my voice merge with yours, may only your name be sung.)
आ जाए तू भी सुनकर, ऐसा असर तू दे दे,
(May you be drawn to my devotion, grant me such a blessing.)
मुझे बांसुरी के कान्हा, सातों ही सुर तू दे दे…
(O Flute-playing Kanha, grant me all seven musical notes…)
नाही सूर, नाही मीरा, रसखान भी नहीं मैं,
(I am neither Surdas, nor Meera, nor Ras Khan.)
भक्ति के धन से इतना धनवान भी नहीं मैं।
(I am not even rich in devotion like them.)
पहचान लूँ तुझे मैं, ऐसी नज़र तू दे दे,
(But bless me with the vision to recognize you.)
मुझे बांसुरी के कान्हा, सातों ही सुर तू दे दे…
(O Flute-playing Kanha, grant me all seven musical notes…)
ओ भगवन, तुम्हें कैसे पुकारें,
(O Lord, how do I call upon you?)
जो तुम आओ निकट हमारे,
(So that you come closer to me?)
अश्रु बहे हैं भक्ति भाव के,
(Tears of devotion flow from my eyes.)
जब जब जपे नाम तिहारे।
(Whenever I chant your sacred name.)
मेरे हृदय में शमन करो तुम,
(Bring peace within my heart, O Krishna.)
अपने पास बुला लो कान्हा,
(Call me near you, O Kanha.)
झूठे जग से ना मिला मुझे कुछ,
(This false world has given me nothing.)
अब बस चाहूँ प्रेम तुम्हारा।
(Now, I seek only your divine love.)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे
(Hare Krishna, Hare Krishna, Krishna Krishna, Hare Hare)
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे
(Hare Rama, Hare Rama, Rama Rama, Hare Hare)